लाइव न्यूज़ :

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.67 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:02 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 17 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.667 अरब डॉलर पर आ गया।

आंकड़े के अनुसार 10 दिसंबर के इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.828 अरब डॉलर रह गया था। जबकि तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में यह मुद्रा भंडार 642.453 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 दिसंबर को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी थी, जो कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 64.5 करोड़ डॉलर घटकर 572.216 अरब डॉलर रह गया।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट -बढ़ को भी शामिल किया जाता है।

इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 47.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.183 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 19.089 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 5.179 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...