लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह मे देश का कोयला आयात 13.69 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) के दौरान 13.6 प्रतिशत घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोयला आयात 22.72 करोड़ टन रहा था।

टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-फरवरी के दौरान कुल कोयला आयात 13.69 प्रतिशत घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22.72 करोड़ टन था।

समीक्षाधीन अवधि में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 12.89 करोड़ टन रह गया, जो 2019-20 के पहले 11 माह में 15.75 करोड़ टन रहा था।

वहीं कोकिंग कोयले का आयात घटकर 4.39 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.51 करोड़ टन था।

फरवरी, 2021 में देश का कोयला आयात 1.52 करोड़ टन रहा। फरवरी, 2020 में कोयला आयात 2.26 करोड़ टन था।

फरवरी में कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोयले का हिस्सा 90.7 लाख टन रहा। इससे पिछले साल समान महीने में यह 1.69 करोड़ टन रहा था। वहीं इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 48.2 लाख टन रहा। फरवरी, 2019 में यह आंकड़ा 40.2 लाख टन का था।

एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि फरवरी में आयात में बड़ी गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में मजबूती तथा ढुलाई भाड़ा बढ़ने की वजह से तापीय कोयले के आयात में गिरावट है।

वर्मा ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में देश का कोयला और कोक आयात उल्लेखनीय रूप से घटेगा। यह 21 से 21.5 करोड़ टन के बीच रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट