लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने खनिज क्षेत्र में और सुधारों की वकालत की

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को खनिज क्षेत्र में सुधारों को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अयस्क की बिना बाधार के आपूर्ति जारी रखने और रोजगार की सुरक्षा और राज्यों के राजस्व की खातिर खनिज क्षेत्र में और सुधार होने चाहिये।

पटनायक ने वीडियो लिंक के जरिये एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक खनिज ब्लॉक की नीलामी करने वाला ओडिशा सबसे पहले राज्यों में से एक रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘खनिज कार्यों की शुरुआत करने में इसमें कुछ अड़चनें सामने आई हैं जिससे की उत्पादन और उसकी आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि इस्तेमाल करने वाले उद्यागों में खनिज की कमी हुई और दाम बढ़ गये।’’

पटनायक ने कहा कि उत्पादन और माल की आपूर्ति में इस प्रकार की गड़बड़ी और अनिश्चितता खासतौर से मौजूदा समय में अवांछित है। अयस्क की कमी और उसके बाद होने वाले ऊंचे दाम से स्पंज आयरन संयंत्रों के समक्ष चुनौती खड़ी होती है। इसका छाटे और मध्यम आकार के इस्पात संयंत्रों पर भी बुरा असर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति का राज्य के राजस्व और इस क्षेत्र पर निर्भर लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ता है।

केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी और पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी इस सत्र में उपस्थित थे। इसके साथ ही कई अन्य वरिष्ट अधिकारी भी इसमें भाग ले रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट