बिन्नी बंसल से टेनसेंट ने 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदी फ्लिप्कार्ट में हिस्सेदारी

By भाषा | Published: June 12, 2022 03:12 PM2022-06-12T15:12:35+5:302022-06-12T15:19:48+5:30

टेनसेंट क्लाउड यूरोप बी वी के साथ सौदे के बाद फ्लिपकार्ट में बंसल की हिस्सेदारी करीब 1.84 प्रतिशत रह गई है। यह सौदा 26 अक्टूबर, 2021 को पूरा हुआ था और इसकी जानकारी सरकारी अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में दी गई।

Tencent buys stake in Flipkart from Binny Bansal for $264 million | बिन्नी बंसल से टेनसेंट ने 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदी फ्लिप्कार्ट में हिस्सेदारी

बिन्नी बंसल से टेनसेंट ने 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदी फ्लिप्कार्ट में हिस्सेदारी

Highlightsअब फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की अनुषंगी की हिस्सेदारी 0.72 फीसदी हो गई है जो करीब 26.4 करोड़ डॉलर है।जुलाई, 2021 तक इस ई-कॉमर्स कंपनी का मूल्यांकन 37.6 अरब डॉलर था।

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल से चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी टेनसेंट ने इस ई-कॉमर्स मंच में हिस्सेदारी खरीदी है। टेनसेंट की यूरोपीय अनुषंगी के साथ यह सौदा 26.4 करोड़ डॉलर (लगभग 2,060 करोड़ रुपये) में हुआ है। आधिकारिक दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई। फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में हैं और इसका परिचालन केवल भारत तक सीमित है। 

टेनसेंट क्लाउड यूरोप बी वी के साथ सौदे के बाद फ्लिपकार्ट में बंसल की हिस्सेदारी करीब 1.84 प्रतिशत रह गई है। यह सौदा 26 अक्टूबर, 2021 को पूरा हुआ था और इसकी जानकारी सरकारी अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में दी गई। अब फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की अनुषंगी की हिस्सेदारी 0.72 फीसदी हो गई है जो करीब 26.4 करोड़ डॉलर है। 

जुलाई, 2021 तक इस ई-कॉमर्स कंपनी का मूल्यांकन 37.6 अरब डॉलर था। बंसल और टेनसेंट के बीच सौदा जुलाई में हुई वित्तपोषण कवायद के बाद हुआ था। उस वित्तपोषण दौर में 3.6 अरब डॉलर जुटाने के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन बढ़कर 37.6 अरब डॉलर हो गया था। सूत्रों का कहना है कि यह सौदा सिंगापुर में हुआ है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने भारतीय अधिकारियों को कहा है कि वह एक जिम्मेदारी कंपनी है तथा यह सौदा 'प्रेस नोट 3' के दायरे में नहीं आता है।

Web Title: Tencent buys stake in Flipkart from Binny Bansal for $264 million

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे