लाइव न्यूज़ :

टीडीसैट ने एयरटेल, वीआईएल जुर्माना मामले में बैंक गारंटी भुनाने पर अगली सुनवाई तक रोक लगायी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने मंगलवार को दूरसंचार विभाग से भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) के जुर्माने के मामले में बैंक गारंटी भुनाने पर सुनवाई की अगली तारीख तक रोक लगाने को कहा है।

न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह की अध्यक्षता वाली दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) की पीठ ने मामले में अगली सुनावई 26 अक्टूबर को तय की है।

न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, "अगली तारीख तक बैंक गारंटी को भुनाया नहीं जा सकेगा।’’ दूरसंचार विभाग के मुताबिक कंपनियों को 21 अक्टूबर तक जुर्माना भरना होगा।

टीडीसैट ने जुर्माने के नोटिस पर स्थगन नहीं दिया है।

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स के मामले में 3,050 करोड़ रुपये के संचयी जुर्माने के भुगतान की मांग से जुड़े दूरसंचार विभाग के नोटिस को दूरसंचार न्यायाधिकरण में चुनौती दी है।

दूरसंचार विभाग ने पांच साल पहले क्षेत्र के नियामक ट्राई द्वारा की गयी सिफारिश के आधार पर वोडाफोन आइडिया पर 2,000 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल पर 1,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। दोनों कंपनियों पर जुर्माना रिलायंस जियो को पॉइंट्स ऑफ इंटरकनेक्ट (पीओआई) ना देकर मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया था।

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए पीओआई की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम