लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में हुआ 1,665 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर 2020 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 50 प्रतिशत कम होकर 1,665.07 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 3,302.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 34,762.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,376.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। कंपनी का व्यय इस दौरान 34,758.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,244.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा स्टील ने अलग से एक बयान में अपने यूरोपीय परिचालन से जुड़ी योजना की जानकारी दी। कंपनी ने इजमुइदेन स्टीलवर्क्स समेत टाटा स्टील नीदरलैंड व्यवसाय की संभावित बिक्री के लिये स्वीडन की कंपनी एसएसएबी के साथ बातचीत शुरू की है।

कंपनी ने कहा कि उसने टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के कारोबार को अलग करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन ने कहा, ‘‘टाटा स्टील ने मात्रा में वृद्धि और मजबूत नकदी सृजन के साथ भारत में मजबूत प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव