लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानिक करेगी टाटा मोटर्स

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 अगस्त वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूकने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रीमियम हैचबैक गाड़ी एलट्रोज उपहार के तौर पर देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन खिलाडियों ने ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व किया है और एक मापदंड तय करने के साथ अन्य कई लोगों को प्रेरित किया है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को लेकर धन्यवाद देने के लिए जल्द अपनी एलट्रोज गाड़ी देगी। यह गाड़ी हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर में दी जायेगी।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘भारत के लिए यह ओलंपिक पदक जीतने या प्रतिस्पर्धा में किसी स्तर पर रहने से कहीं अधिक था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने एथलीटों के प्रयास और भावना का जश्न मनाने के लिए भाग्यशाली हैं। हमारे खिलाड़ी दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ उच्चतम दबाव में प्रतिस्पर्धा की और पदक जीतने के बहुत करीब आये।’’

तोक्यो ओलंपिक्स में गोल्फर अदिति अशोक के अलावा पहलवान दीपक पुनिया भी पदक जीतने से केवल एक कदम दूर रहे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव