लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने नयी टिआगो एनआरजी को बाजार में उतारा, कीमत 6.57 लाख रुपये

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अगस्त टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने टिआगो रेंज का विस्तार करते हुए टिआगो एनआरजी के नए स्पोर्ट ट्रिम संस्करण टिआगो एनआरजी को बाजार में पेश किया है। दिल्ली में इसकी कीमत 6.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

टाटा मोटर्स ने बताया कि हैचबैक कार टाटा टिआगो को एसयूवी जैसा रूप देने के लिए जमीन से गाड़ी के बीच अधिक ऊंचाई, बड़े पहिये तथा गाड़ी की छत पर दो छड़ें (रेल्स) भी लगाये गये गए हैं।

टाटा टिआगो एनआरजी 1200 सीसी के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी गाड़ी में पांच गेयर होंगे और यह ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी। गाड़ी को वैश्विक एनसीएपीए द्वारा चार सितारा सुरक्षा रेटिंग मिली है।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन और ग्राहक सेवा) राजन अंबा ने कहा, "टिआगो एनआरजी अपने नाम की तरह पूरी तरह शक्तिशाली है। गाड़ी केवल बाहर से मजबूत ही नहीं बल्कि कई सुविधाओं से लैस भी है।"

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में टिआगो की अबतक 3.5 लाख इकाई बेची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव