Tata Consultancy Services: काम करने और करियर लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी टीसीएस, लिंक्डइन की सूची में शीर्ष स्थान, देखें टॉप 25 कंपनियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 19, 2023 10:22 PM2023-04-19T22:22:03+5:302023-04-19T22:22:56+5:30

Tata Consultancy Services: लिंक्डइन की ओर से तैयार ‘भारत में शीर्ष कंपनियों’ की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है जबकि अमेजन दूसरे और मोर्गन स्टेनले तीसरे स्थान पर है।

Tata Consultancy Services TCS tops LinkedIn's list best company work career growth Amazon second and Morgan Stanley third see list top 25 companies | Tata Consultancy Services: काम करने और करियर लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी टीसीएस, लिंक्डइन की सूची में शीर्ष स्थान, देखें टॉप 25 कंपनियों की लिस्ट

सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन की एक सूची में टीसीएस को शीर्ष स्थान मिला है।

Highlightsसोशल मीडिया मंच लिंक्डइन की एक सूची में टीसीएस को शीर्ष स्थान मिला है।सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं। सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।

Tata Consultancy Services: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) काम करने और करियर में प्रगति के लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी मानी गई है। पेशेवरों के सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन की एक सूची में टीसीएस को शीर्ष स्थान मिला है।

लिंक्डइन की ओर से तैयार ‘भारत में शीर्ष कंपनियों’ की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है जबकि अमेजन दूसरे और मोर्गन स्टेनले तीसरे स्थान पर है। इस सूची में पिछले साल प्रौद्योगिकी कंपनियों का दबदबा रहा था लेकिन इस साल यह कम हुआ है। सूची में इस साल वित्तीय सेवा, तेल एवं गैस, पेशेवर सेवाएं, विनिर्माण और गेमिंग वाली कंपनियां भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं। इनमें मैक्वैरी ग्रुप पांचवें स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 11वें स्थान पर, मास्टरकार्ड 12वें और युबी 14वें स्थान पर है। लिंक्डइन इंडिया की प्रबंध निदेशक निराजिता बनर्जी ने कहा, “अनिश्चितता के इस माहौल में, पेशेवर काम करने के लिए ऐसी कंपनियों के बारे में मार्गदर्शन मांग रहे हैं जहां करियर का विकास हो और उन्हें दीर्घकालिक सफलता के लिए स्थापित होने में मदद मिले।

शीर्ष कंपनियों की यह सूची सभी स्तरों पर पेशेवरों को नौकरी के अवसर खोजने के लिहाज से मददगार है।’’ उन्होंने कहा कि किसी विशेष कंपनी में रुचि रखने वाले लोग लिंक्डइन पर अब आसानी से पदों और उससे जुड़े कौशल के बारे में पता कर सकते हैं, अपने संपर्क के ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं जो वहां काम करते हैं और कंपनी को ‘फॉलो’ कर भविष्य में आने वाले संभावित अवसरों के बारे में भी जान सकते हैं। यह सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।

इसे आठ मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आगे बढ़ने की क्षमता, कौशल विकास, कंपनी स्थिरता, बाहरी अवसर, कंपनी संबंध, स्त्री-पुरूष के स्तर पर विविधता, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और देश में कर्मचारी उपस्थिति शामिल हैं।

सूची में बीसवें स्थान पर मौजूद ड्रीम11 और 24वें स्थान पर मौजूद गेम्स24x7 जैसी कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं। इससे गेमिंग क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता पता चलती है। शीर्ष 25 कंपनियों की इस सूची में 17 कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं, जो भारतीय व्यापार परिवेश की मजबूत रफ्तार को दिखाती है। 

Web Title: Tata Consultancy Services TCS tops LinkedIn's list best company work career growth Amazon second and Morgan Stanley third see list top 25 companies

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे