लाइव न्यूज़ :

स्विगी इसॉप रखने वाले कर्मचारियों को अगले दो साल में शेयर बेचने का मौका देगी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अक्टूबर ऑनलाइन खाद्य वस्तुओं की डिलिवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने कहा है कि कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ईएसओपी) रखने वाले उसके सभी कर्मचारी अगले दो वर्ष के दौरान आयोजित किये जाने वाले दो तरलता कार्यक्रमों में भाग लेने के पात्र होंगे। यानी इस दौरान वे अपने शेयरों को बेच सकेंगे।

स्विगी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी का कारोबार कोविड-19 के पूर्व स्तर को पार करने के बाद उसके गैर-खाद्य कारोबार इंस्टामार्ट और सुपर डेली में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है।

उसने कहा कि हाल में 1.25 अरब डॉलर का वित्त पोषण मिलने के बाद कंपनी ने अगले दो वर्षों में दो अलग-अलग दो तरलता कार्यक्रमों के जरिये कर्मचारियों के लिए निरंतर धन सृजन को सक्षम करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

स्विगी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, ‘‘उद्योग में इस तरह का यह पहला कदम है, जिसमे हम ईएसओपी रखने वाले अपने कर्मचारियों को 2022 और 2023 में तरलता कार्यक्रमों में भाग लेने की सुविधा देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव