लाइव न्यूज़ :

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने सतोशी उचिदा को कंपनी प्रमुख बनाया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने गुरुवार को बताया कि उसने सतोशी उचिदा को अपना कंपनी प्रमुख नियुक्त किया है।

एसएमआईपीएल ने एक बयान में कहा कि उचिदा ने एक मई 2021 से कोइचिरो हिराओ की जगह ली है।

उचिदा अपनी नई भूमिका में वृद्धि के नए रास्ते तलाशने और भारतीय बाजार में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की स्थिति को और मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

बयान के मुताबिक उचिदा ने कहा, ‘‘भारत में अपने पहले कार्यकाल से दो साल के अंतराल के बाद मैं फिर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के साथ जुड़कर खुश हूं। यह कंपनी हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रही है।’’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में दोपहिया वाहनों के सबसे बड़े विनिर्माताओं में से एक है और यहां वृद्धि के लिए बहुत अधिक अवसर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव