लाइव न्यूज़ :

सूर्योदय लघु वित्त बैंक को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सूर्योदय लघु वित्त बैंक को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

सेबी के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार सूर्योदय लघु वित्त बैंक के आईपीओ के तहत 1,15,95,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक 84,66,796 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

ओएफएस के तहत शेयरों की बिक्री पेशकश अंतरराष्ट्रिय वित्त निगम (आईएफसी), गजा कैपिटल, एचडीएफसी होल्डिंग्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, डीडब्ल्यूएम (इंटरनेशनल) मॉरीशस और अमेरिकॉर्प वेंचर्स द्वारा की जाएगी।

बैंक ने आईपीओ के लिए अक्टूबर में शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इन पर सेबी

का निष्कर्ष 23 दिसंबर को मिला है। आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) और राइट्स इश्यू लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष अनिवार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव