लाइव न्यूज़ :

नायका के शेयरों का शानदार पर्दापण, 76 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सौंदर्य और सेहत उत्पाद बिक्री के ऑनलाइन मंच नायका के मालिकाना हक वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर, बुधवार को 1,125 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 79 प्रतिशत से अधिक के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर 77.86 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 2,001 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद यह 89.24 प्रतिशत बढ़कर 2,129 रुपये हो गया।

एनएसई पर यह 79.37 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 2,018 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 97,754.06 करोड़ रुपये रहा।

इस महीने की शुरुआत में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 81.78 गुना ज्यादा आवेदन मिले थे।

5,352 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कीमत 1,085-1,125 रुपये प्रति शेयर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव