लाइव न्यूज़ :

कारोबार सुगमता में सुधार के लिए मजबूत बिजली वितरण क्षेत्र जरूरी: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि कारोबार सुगमता तथा जीवन को और आसान बनाने के लिये एक मजबूत एवं कुशल बिजली वितरण क्षेत्र जरूरी है।

‘बिजली वितरण क्षेत्र में बदलाव’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी करते हुए कुमार ने कहा कि यह रपट बिजली वितरण में निजी क्षेत्र की भूमिका, बिजली खरीद, नियामक निरीक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण तथा बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण सुधारों की पड़ताल करती है।

कुमार के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘चाहे कारोबार सुगमता हो या फिर जीवन को और आसाना बनाना, एक मजबूत और दक्ष बिजली वितरण क्षेत्र जरूरी है।’’

रिपोर्ट को नीति आयोग, आरएमआई (रॉकी माउंटेन इंस्टिट्यूट) और आरएमआई इंडिया ने मिलकर तैयार किया है।

बयान के अनुसार नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने कहा कि यह रिपोर्ट नीति निर्माताओं को वितरण क्षेत्र की दक्षता में सुधार लाने और लाभदायक बनाने के लिये सुधार विकल्पों का पूरा खाका प्रस्तुत करती है।’’

बयान के अनुसार देश में अधिकतर बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को हर साल घाटा होता है। वित्त वर्ष 2020-21 में कुल नुकसान 90,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

इसमें कहा गया है कि इस संचयी घाटे के कारण डिस्कॉम समय पर बिजली उत्पादकों का भुगतान, उच्च गुणवत्ता वाली बिजली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निवेश करने या अधिक मात्रा में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिये खुद को तैयार करने में असमर्थ हैं।

रिपोर्ट में भारतीय और वैश्विक बिजली वितरण क्षेत्र में सुधार के प्रयासों की समीक्षा की गयी है और यह देश में मौजूद नीतिगत अनुभव से मिली सीख तथा बेहतर गतिविधियों को सामने लाती है।

आरएमआई के प्रबंध निदेशक क्ले स्ट्रेंजर ने कहा, ‘‘डिस्कॉम की समस्याओं के मजबूत और दीर्घकालिक समाधान के लिए नीति में बदलाव के साथ-साथ संगठनात्मक, प्रबंधकीय और तकनीकी सुधारों की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट