लाइव न्यूज़ :

तीसरी, चौथी तिमाही में मजबूत जीडीपी वृद्धि की उम्मीद: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी और चौथी तिमाही में देश की जीडीपी में रिकार्ड वृद्धि होने की उम्मीद है और पिछले 10 महीनों के दौरान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों के चलते अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

संगठन ने एक बयान में कहा कि उसके द्वारा क्यूईटी (त्वरित आर्थिक रुझान) के 10 संकेतकों में नौ सकारात्मक हैं। क्यूईटी आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधि की निगरानी संबंधी संकेतक हैं, जिसकी निगरानी पीएचडीसीसीआई करती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में जून तिमाही के दौरान रिकॉर्ड 23.9 फीसदी की गिरावट हुई थी, जबकि दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी की गिरावट हुई।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि पिछले 10 महीनों में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों के साथ ही निवेश और मांग को बढ़ाने के लिए किए गए उपायों तथा आम बजट के चलते वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी और तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के जोरदार होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया है कि बेरोजगारी दर, शेयर बाजार, जीएसटी संग्रह, विनिर्माण पीएमआई, विदेशी मुद्रा भंडार, रेलवे माल ढुलाई, वस्तुओं निर्यात, विनिमय दर और यात्री वाहनों की बिक्री जैसे आर्थिक तथा कारोबारी संकेतकों का रुख दिसंबर 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में सकारात्मक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?