Stock market today: लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंकों से हुआ बुरा हाल

By आकाश चौरसिया | Published: April 2, 2024 05:05 PM2024-04-02T17:05:58+5:302024-04-02T17:31:18+5:30

Stock market today: लगातार तीन दिनों से बढ़त बनाए शेयर बाजार में 30 अंकों वाला सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज लगभग 110 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ धड़ाम से गिर गया।

Stock market today Sensex and Nifty fell by so many points | Stock market today: लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंकों से हुआ बुरा हाल

फाइल फोटो

HighlightsStock market today: तीन दिन की बढ़त के बाद निफ्टी और सेंसेक्स जमीन पर आ गिरेStock market today: आज ऑटो और निजी बैंकों को मुनाफा हुआStock market today: सबसे ज्यादा गिरावट बीएसई सेंसेक्स में हुई

Stock market today: लगातार तीन दिनों से बढ़त बनाए शेयर बाजार में 30 अंकों वाला सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज लगभग 110 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ धड़ाम से गिर गया। यह कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी फंड अच्छा प्रवाह कर रहा है। इसके अलावा निजी बैंक और ऑटो के शेयर भी बढ़त बना रहे हैं।    

30 अंकों वाला सेंसेक्स कुल 73,903.91 इतने पर क्लोज हो गया है, जबकि 110 प्वाइंट्स से गिर गया। दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी 22,453.30 इतने पर आ गिरा और करीब 8.70 प्वाइंट्स बैठ गया। एक मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को कहा गया कि अक्टूबर 2020 के बाद से उत्पादन में सबसे मजबूत वृद्धि और नए ऑर्डर के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मार्च में 16 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 

एशियाई बाजारों में शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ जबकि टोक्यो, सियोल और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार ज़्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को अधिकतर गिरावट पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 73,903.91 पर बंद हुई। इस दिन के दौरान सूचकांक 270.78 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 73,743.77 के निचले स्तर पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 8.70 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 22,453.30 पर आ गया।

Web Title: Stock market today Sensex and Nifty fell by so many points

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे