लाइव न्यूज़ :

स्टरलाइट पावर ने आईपीओ के लिए आवेदन किया, 1,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: August 17, 2021 12:39 IST

Open in App

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 1,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत कंपनी कुल 1,250 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी। इस पेशकश में कंपनी के कर्मचारियों के लिए शेयरों का आरक्षण शामिल है। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से उधारी चुकाने के लिए किया जाएगा। कंपनी आईपीओ से पहले 220 करोड़ रुपये के निजी नियोजन पर भी विचार कर सकती है। यदि निजी नियोजन पूरा हो जाता है, तो निर्गम का आकार कम हो जाएगा। स्टरलाइट पावर के प्रवर्तक अग्रवाल और ट्विन स्टार ओवरसीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?