लाइव न्यूज़ :

स्टरलाइट कॉपर ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया, पहली खेप रवाना

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:48 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मई वेदांत लिमिटेड के स्वामित्व वाली स्टरलाइट कॉपर ने तमिलनाडु स्थित अपने संयंत्र में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है, और अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन की पहली खेप गुरुवार को रवाना कर दी गई।

तत्कालीन एआईएडीएमके सरकार ने 26 अप्रैल को एक बैठक में स्टरलाइट को अपने तूतीकोरिन संयंत्र में ऑक्सीजन निर्माण की इजाजत दी थी। कुछ दिन पहले वेदांता ने इस संबंध में उच्चतम न्यायालय का रुख कर ऑक्सीजन निर्माण की इच्छा जतायी थी।

राज्य सरकार ने मई 2018 में दक्षिणी जिले में स्टरलाइट के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 13 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद संयंत्र बंद कर दिया था।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारे एक ऑक्सीजन संयंत्र ने 12 मई से उत्पादन शुरू कर दिया है। 4.8 टन तरल ऑक्सीजन ले जाने वाला पहला टैंकर तिरुनेलवेली - तूतीकोरिन जा रहा है।’’

कंपनी ने बताया कि शुरुआत में प्रतिदिन दो टैंकर के जरिए ऑक्सीजन भेजी जाएगी और आगे चलकर उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

स्टरलाइट ने कहा कि आपूर्ति की जा रही ऑक्जीसन 98.6 प्रतिशत शुद्ध है और इसके उपयोग के लिए जरूरी प्रमाणपत्र हासिल कर लिए गए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘हम विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि हमारे संयंत्र में उत्पादित ऑक्सीजन को जरूरत के मुताबिक भारत के अन्य भागों में भेजी जाए और इस संबंध में अधिकृत नोडल एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा सके।’’

स्टरलाइट कॉपर के सीईओ पंकज कुमार ने कहा, ‘‘मैं और मेरी टीम के सदस्य सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि हमारे संयंत्र और हमारे प्रयासों से लोगों के जीवन को बचाने में मदद मिल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संकट को कम करने के लिए अपने संयंत्र से ऑक्सीजन का लगातार उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव