लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप क्षेत्र कम सरकारी दखल से ही बढ़ेगाः गोयल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:45 IST

Open in App

पुणे, 12 दिसंबर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि स्टार्टअप पारिस्थितिकी में सरकार जितना ही कम दखल देगी, इसके सफल होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

गोयल ने सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में स्थित साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार दखल देने के बजाय स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने वाली सुविधाएं मुहैया कराने का काम कर सकती है।

गोयल ने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को ही लीजिए। यह भारत में इसलिए सफल है कि सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उद्यमियों को अपने स्तर पर काम करने देने और बेहद कम सरकारी हस्तक्षेप से वे कम लागत वाले किफायती समाधान लेकर सामने आएंगे। इससे उनकी गुणवत्ता और डिजाइन भी बेहतर होगी।"

उन्होंने कहा कि सहारा देने से स्टार्टअप कंपनियों को सिर्फ अल्पकालिक फायदा ही होगा लिहाजा उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ने का मौका देना है।

गोयल ने यूनिकॉर्न श्रेणी में शामिल हो चुकीं स्टार्टअप कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा, "उनमें से शायद ही किसी ने सरकार की मदद ली है। सरकार करों की कटौती कर सकती है। हमने स्टार्टअप और महिला उद्यमियों के लिए पेटेंट आवेदन का शुल्क घटाया भी है। सरकार एक अच्छी सुविधाप्रदाता हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग में पंजीकृत करीब 46 प्रतिशत स्टार्टअप महिला उद्यमी चला रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा लड़कों एवं लड़कियों और उद्यमियों की उद्यमशीलता इस कामयाबी को परिभाषित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट