लाइव न्यूज़ :

स्टार हेल्थ का शेयर गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ, शुरुआती कारोबार में छह प्रतिशत गिरा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लि. शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ और उसके शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 900 रुपये की कीमत पर बेचा गया कंपनी का शेयर बीएसई पर 848.80 रुपये पर खुला, जो 5.69 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

वहीं एनएसई पर शुरुआती कारोबार में, शेयर 845 रुपये पर खुला, जो 900 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,850.32 करोड़ रुपये रहा।

स्टार हेल्थ एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है जिसपर वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक समूह का मालिकाना हक है। दो दिसंबर को बंद हुए आईपीओ के आखिरी दिन इसे 79 प्रतिशत अभिदान मिला था।

आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल थी और मूल्य दायरा 870-900 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव