लाइव न्यूज़ :

स्पिन साइकल्स की विस्तार के लिए एक करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर ड्राई क्लीनिंग एवं लॉन्ड्री सेवा स्टार्टअप स्पिन साइकल्स अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए अगले एक से दो वर्षों में एक करोड़ डॉलर (75 करोड़ रुपये से अधिक) जुटाने की योजना बना रही है।

स्पिन साइकल्स के सह-संस्थापक नरेंद्र कुमार ने एक ई-मेल साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी अगले एक से दो साल के दौरान अपने कारोबार के विस्तार के लिए एक करोड़ डॉलर जुटाएगी। उन्होंने कहा, "हम देश भर में अपने कारोबार के विस्तार के लिए अगले एक दो वर्षों के भीतर निवेशकों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।"

स्पिन साइकल्स वर्तमान में केवल बेंगलुरु में ही अपने कारोबार का संचालन कर रही है। कंपनी की योजना अपने कारोबार को वर्ष 2022 तक अन्य प्रमुख शहरों तक ले जाने की है और इसकी शुरुआत कंपनी दक्षिण भारत के शहरों से करेगी।

कुमार ने कहा, "हमारे पास बेंगलुरु में एक अच्छा ग्राहक आधार है और हमारे कुछ उपभोक्ताओं ने नए स्टोर खोलने के लिए हमारी फ्रेंचाइजी भी ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव