लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट 12 से 26 जुलाई के बीच UAE के लिए विशेष उड़ानों का करेगी परिचालन

By भाषा | Updated: July 12, 2020 05:27 IST

विमानन कंपनी ने बताया कि उसने यूएई, सऊदी अरब, ओमान और कतर से पिछले 45 दिनों में विशेष उड़ानों का परिचालन करके और वंदे भारत मिशन में भाग लेकर 45,000 से अधिक लोगों को वापस लाने में मदद की है। 

Open in App
ठळक मुद्देविमानन कंपनी स्पाइस जेट 12 से 26 जुलाई 2020 के बीच भारत के चार शहरों से दुबई के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। स्पाइस जेट ने एक बयान में बताया कि वह दिल्ली, मुंबई, कोझीकोड और कोच्चि से यूएई के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

नई दिल्लीः विमानन कंपनी स्पाइस जेट 12 से 26 जुलाई 2020 के बीच भारत के चार शहरों से दुबई के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। स्पाइस जेट ने एक बयान में बताया कि वह दिल्ली, मुंबई, कोझीकोड और कोच्चि से यूएई के लिए उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा, ‘‘हम संयुक्त अरब अमीरात के लिए अगले 15 दिनों में अनुसूचित उड़ानों का परिचालन करेंगे और हमें उम्मीद है कि जो लोग बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वे इस अवसर का लाभ उठाएंगे।’’ 

विमानन कंपनी ने बताया कि उसने यूएई, सऊदी अरब, ओमान और कतर से पिछले 45 दिनों में विशेष उड़ानों का परिचालन करके और वंदे भारत मिशन में भाग लेकर 45,000 से अधिक लोगों को वापस लाने में मदद की है। 

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नौ जुलाई को कहा था कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दोनों देशों के बीच 12 जुलाई से 26 जुलाई तक परिचालित होने वाली उनकी चार्टर उड़ानों को दोनों ओर से पात्र यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने पर सहमति जतायी है। 

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के विमानों द्वारा संचालित चार्टर उड़ानों को अब भारतीय नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने और 'आईसीए-अनुमोदित यूएई निवासियों' को ले जाने की अनुमति होगी। आईसीए का तात्पर्य यूएई फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप से है। 

संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट वाले यात्री को उस देश में प्रवेश करने के वास्ते कोई उड़ान लेने से पहले आईसीए की मंजूरी लेनी होगी। 

 

टॅग्स :स्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित