लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके के परिवहन की तैयारियों में जुटी है स्पाइसजेट

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:46 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा है कि वह कोविड-19 टीकाकरण के लिए लॉजिस्टिक समर्थन उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर रही है।

एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह अपनी ढुलाई सेवा स्पाइसएक्सप्रेस के जरिये बेहद संवेदशील दवाओं और टीकों का परिवहन करेगी। इस सेवा के जरिये -40 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के नियंत्रित तापमान में आपूर्ति की जा सकती है।

स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि स्पाइसएक्सप्रेस ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं तथा चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब स्पाइसएक्सप्रेस विशेष सेवा स्पाइस फार्मा प्रो के जरिये टीके के परिवहन की तैयारी कर रही है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से एयरलाइन की कार्गो इकाई स्पाइसएक्सप्रेस ने महत्वपूर्ण सामग्री और चिकित्सा सामान की देश के कोने-कोने और दुनिया में आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब हम टीके के परिवहन की तैयारी कर रहे हैं।’’

स्पाइसएक्सप्रेस के बेड़े में 17 कार्गो विमान हैं।

स्पाइसएक्सप्रेस घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी कार्गो की ढुलाई करती है। मार्च में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से स्पाइसजेट ने 85,000 टन सामान का परिवहन किया है।

एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय कार्गो नेटवर्क का परिचालन अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, फ्रांस, उज्बेकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब, थाइलैंड, म्यामां, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और कनाडा सहित 50 गंतव्यों तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट