लाइव न्यूज़ :

देरी से चल रही बिजली पारेषण परियोजनाओं में तेजी लाएं: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त संसद की एक समिति ने बिजली मंत्रालय से देरी से चल रही बिजली पारेषण परियोजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा है।

समिति ने कहा कि इन परियोजनाओं में देरी के चलते लागत बढ़ने का असर बिजली की दरों पर पड़ेगा।

ऊर्जा पर संसद की स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को संसद में अपनी 19वीं रिपोर्ट में कहा कि भारत एक बिजली अधिशेष वाला देश है, लेकिन कुछ राज्यों में नेटवर्क की कमी के चलते बिजली समान रूप से सभी क्षेत्रों तक नहीं पहुंचती है।

समिति ने कहा कि राज्यों के भीतर पारेषण एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती जारी है।

समिति ने कहा कि उसका मानना ​​है कि पारेषण परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ेगी, जिसका असर अनिवार्य रूप से बिजली की दरों पर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव