लाइव न्यूज़ :

सोयामील का निर्यात जुलाई में 73 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:51 IST

Open in App

इंदौर, 12 अगस्त देश में कच्चे माल की कीमतों में तेजी के चलते कम उत्पादन होने की वजह से सोयामील का निर्यात जुलाई में 73 प्रतिशत घटकर 25,000 टन रह गया।

भारतीय सोयाबीन प्रसंस्करण संघ (सोपा) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश ने पिछले साल इसी महीने में 93,000 टन सोयामील का निर्यात किया था।

तेल संयंत्रों में सोयामील का उत्पादन जुलाई में 17.5 प्रतिशत घटकर 4.79 लाख टन रह गया। सोयामील का कुल उत्पादन जुलाई 2020 में 5.81 लाख टन हुआ था।

प्रसंस्करण उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सोयाबीन की ऊंची कीमतों के कारण तेल संयंत्रों ने तिलहन प्रसंस्करण में कटौती की जिससे सोयामील का समग्र उत्पादन प्रभावित हुआ।

सोयाबीन से तेल निकालने के बाद जो अपशिष्ट होता है उसे सोयामील कहते हैं जो प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है।

इसका उपयोग सोया आटा, सोया बड़ी और पशुओं के लिए सोयामील और पोल्ट्री फीड के उत्पादन के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव