लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन, बिनौला तेल कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार, शिकागो एक्सचेंज में तीन से चार प्रतिशत की तेजी के बीच मंगलवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ जबकि बेपड़ता कारोबार और उत्पादन प्रभावित होने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार आया।

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मजदूरों की कम उपलब्धता की वजह से मलेशिया में उत्पादन प्रभावित होने से भी पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में 3-4 प्रतिशत की तेजी तथा वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया। सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 100 रुपये, 50 रुपये और 40 रुपये का सुधार प्रदर्शित करते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के 26,000 टन सरसों की बिक्री के लिए नाफेड ने 5,500-5,652 रुपये प्रति क्विन्टल की बोली प्राप्त की है। कुछ ही दिन पूर्व इसी सौदे के लिए कोल्हावास में 5,872 रुपये की बोली लगी थी लेकिन इस बीच सरसों का वायदा बाजार में भाव कम होने से अब कहीं और कम कीमत वाली बोली लगाई गई है। सूत्रों का मानना है कि वायदा कारोबार में जानबूझकर भाव को कम ज्यादा किया जा रहा है और इसमें बड़ी बहुरराष्ट्रीय कंपनियां का हाथ हो सकता है जो नहीं चाहती कि देश तिलहन उत्पादन के मामले में कभी भी आत्मनिर्भर बने।

सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। जबकि त्यौहारी मांग खत्म होने और महंगा होने की वजह से लिवाली घटने के कारण मूंगफली दाना सहित इसके तेलों के भाव भी पूर्वस्तर पर बंद हुए।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,250 - 6,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,400- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 - 2,155 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,420 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,870 - 2,020 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,990 - 2,100 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,340 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,240 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,700 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,850 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,425 - 4,475 लूज में 4,260 -- 4,290 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...