लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन खल के दाम दोगुने हुये, सरकार को निशुल्क आयात की अनुमति देनी चाहिये: एआईपीबीए

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई देश में पशु आहार, मुर्गी दाना के दाम में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुये आल इंडिया पॉल्ट्री ब्रीडर्स एसोसियेसन (एआईपीबीए) ने रविवार को सरकार से सोयाबीन खल के आयात पर शुल्क को घटाकर कम से कम पांच महीने के लिये शून्य करने का आग्रह किया है।

मुर्गी पालन, डेयरी पशुपालन और दूसरे जानवरों के पालन पोषण में दुनियाभर में सोयाबीन खल को सबसे आम प्रोटीन आहार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मछलीपालन मंत्री गिरिराज सिंह को भेजे एक पत्र में एआईपीबीए के चेयरमैन बहादुर अली ने कहा, ‘‘सोयाबीन की आपूर्ति श्रृंखला में काफी कमी पैदा हो गई है जिससे इसके दाम काफी बढ़ गये हैं। अब पशुपालन और मुर्गी पालक किसानों की जीविका को बचाने के लिये आयात ही एक मात्र विकल्प बचा है।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में सोयाबीन का दाम पिछले एक साल के दौरान 36,420 रुपये प्रति टन से बढ़कर 81,000 रुपये प्रति टन पर पहुंच गया है जब्कि वैश्विक बाजार में सोयाबीन और सोयाबीन खल का दाम भारतीय दाम के मुकाबले आधे दाम पर चल रहे हैं।

ऊंचे दाम के कारण घरेलू पशुपालक किसान चिंता में हैं क्योंकि दाम को लेकर जोखिम काफी बढ़ गया है। इसलिये सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुये एआईपीबीए ने पांच माह के लिये सोयाबीन का शुल्क मुकत आयात किये जाने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि इसका घरेलू बाजार पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वैश्विक बाजार की कीमतें सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट