लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धी कीमतों के कारण दोगुना से ज्यादा बढ़ा भारत का सोया खली निर्यात

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:28 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 अप्रैल प्रतिस्पर्धी कीमतों के चलते वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत का सोया खली निर्यात दोगुना से ज्यादा उछाल के साथ 20.37 लाख टन पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में देश से 9.84 लाख टन सोया खली का निर्यात गया था। प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर स्थित सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के अध्यक्ष, डेविश जैन ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष में ब्राजील,अमेरिका और अर्जेंटीना की सोया खली के भावों में अलग-अलग कारणों से इजाफा हुआ। जैन के मुताबिक इन कारणों में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में सूखे के प्रतिकूल मौसमी हालात के चलते ब्राजील और अर्जेंटीना में सोयाबीन का उत्पादन घटने की अटकलें प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया, "जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्राजील,अमेरिका और अर्जेंटीना की सोया खली के भाव चढ़े, भारत को निर्यात के मोर्चे पर फायदा मिला। इससे भारत की सोया खली की कीमतें तीनों देशों के इस उत्पाद के मुकाबले प्रतिस्पर्धी दायरे में आ गईं। नतीजतन गत नवंबर से फरवरी के बीच भारत के सोया खली निर्यात में बड़ा इजाफा देखने को मिला।"

जानकारों ने बताया कि ब्राजील,अमेरिका और अर्जेंटीना विश्व के शीर्ष सोयाबीन उत्पादक हैं और इनकी गिनती सोया खली बाजार के बड़े खिलाड़ियों के रूप में होती है। आमतौर पर इनकी सोया खली भारत के मुकाबले सस्ती होती है जिससे ये मुल्क मूल्य प्रतिस्पर्धा में भारत को कड़ी टक्कर देते हैं।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचने वाले उत्पाद को सोया खली (सोयाबीन का तेल रहित खल या डीओसी) कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?