लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा की दक्षिण कोरियाई इकाई ने ‘दिवाला’ आवेदन किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा की घाटे में चल रही दक्षिण कोरियाई इकाई सैंगयोंग मोटर कंपनी (एसवाईएमसी) ने ‘दिवाला’ कार्रवाई के लिये आवेदन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि एसवाईएमसी ने दक्षिण कोरिया के कर्जदार पुनर्वास एवं दिवाला कानून के तहत सियोल की दिवाला अदालत में पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन किया है।

इसके अलावा संकटग्रस्त वाहन कंपनी ने स्वायत्त पुनर्गठन समर्थन (एआरएस) कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है। यह अदालत द्वारा तैयार प्रक्रिया होती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यदि अदालत एआरएस को मंजूरी दे देती है तो एसवाईएमसी अपने बोर्ड की निगरानी में कामकाज जारी रखेगी और अंशधारकों के साथ पुनरुद्धार पैकेज पर सहमति के लिए बातचीत करेगी। कंपनी ने कहा कि यह पुनरुद्धार पैकेज इक्विटी या ऋण अथवा संबंधित कार्रवाई के रूप में हो सकता है।

हालांकि, कंपनी को इनमें से कुछ फैसलों के लिए अदालत की मंजूरी लेनी होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को सूचित किया था कि एसवाईएमसी करीब 60 अरब केआरडब्ल्यू (408 करोड़ रुपये) के ऋण भुगतान में चूक गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी पर करीब 100 अरब कोरियाई वॉन यानी 680 करोड़ रुपये का कर्ज है।

इस साल अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एसवाईएमसी में नयी इक्विटी डालने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। मुंबई की वाहन कंपनी ने 2010 में घाटे में चल रही सैंगयोंग का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव