लाइव न्यूज़ :

सोनालिका समूह ने किसानों को ट्रैक्टर, उपकरण किराए पर देने के लिए ऐप पेश किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:17 IST

Open in App

सोनालिका समूह ने गुरुवार को कहा कि उसने किसानों को उच्च तकनीक वाली कृषि मशीनरी किराए पर देने के लिए एक ऐप पेश किया है। ‘सोनलिका एग्रो सॉल्यूशंस’ ऐप किसानों को मशीनरी किराए पर देने वालों की एक श्रृंखला से जोड़ता है, जो अपने आसपास के क्षेत्र में उच्च तकनीक वाले कृषि उपकरण किराए पर देते हैं। समूह ने एक बयान में कहा कि किसान अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध विभिन्न विकल्पों में से चुन सकते हैं। सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा, ‘‘सोनालिका किसानों के लिए कृषि मशीनीकरण को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटलीकरण के इस युग में हमने विशेष रूप से ट्रैक्टर और उपकरणों को किराये पर लेने के लिए सोनलिका एग्रो सॉल्यूशंस ऐप पेश किया है, जिसके जरिए किसान उपलब्ध उन्नत कृषि मशीनरी का चुनाव अपने अनुसार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स