लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क से तीसरी तिमाही में 1.20 लाख करोड़ रुपये का निर्यात होने का अनुमान

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के अंतर्गत पंजीकृत इकाइयों का सॉफ्टवेयर निर्यात चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 1.07 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले यह 11.7 प्रतिशत अधिक है।

एसटीपीआई के आंकड़े के अनुसार इन इकाइयों का निर्यात चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये का रहा था।

एसटीपीआई के महानिदेशक ओमकार राय ने पीटीआई-भाषा से कहा कि योजना के तहत पंजीकृत इकाइयों का सॉफ्टवेयर निर्यात 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में करीब 1,20,140 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो 2019-20 की इसी तिमाही में 1,07,549 करोड़ रुपये था।

राय के अनुसार तीसरी तिमाही में सॉफ्टवेयर निर्यात में वृद्धि का मुख्य कारण एसटीपीआई द्वारा समय पर घर से काम करने और सांविधिक सेवाओं की ऑलाइन अनुमति देकर व्यापार को जारी रखना रहा है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग द्वारा अन्य सेवा प्रदाता लाइसेंस में छूट तथा विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा विभिन्न अनुपालनों में ढील देना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चौथी तमाही में भी उम्मीद है कि हमारी इकाइयां सॉफ्टवेयर निर्यात में नई ऊंचाई हासिल करेगी।’’

एसटीपीआई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1991 में गठित एक स्वायत्त निकाय है। इसका मकसद भारत से सॉफ्टवेयर निर्यात को बढ़ावा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...