लाइव न्यूज़ :

जून तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 82 प्रतिशत बढ़कर 3.3 करोड़ इकाई पर

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत में स्मार्टफोन की बिक्री जून, 2021 की तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 82 प्रतिशत बढ़कर 3.3 करोड़ इकाई पर पहुंच गई। अनुसंधान कंपनी काउंटरपॉइंट ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर स्मार्टफोन की बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। काउंटरपॉइंट ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से मार्च तिमाही की तुलना में जून तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट आई। हालांकि, स्मार्टफोन बाजार की जुझारू क्षमता की वजह से यह गिरावट अनुमान से कम रही।

काउंटरपॉइंट के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्राचीर सिंह ने कहा, ‘‘अप्रैल और मई में स्मार्टफोन की बिक्री कम रही। हालांकि, जून में बाजार में दबी मांग देखने को मिली। ऑफलाइन केंद्रित ब्रांडों की बिक्री अधिक प्रभावित हुई क्योंकि उपभोक्ता खरीद के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता दे रहे थे।’’

सिंह ने कहा कि अपनी बेहतर ऑनलाइन पहुंच की वजह से शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड ऊंची बिक्री दर्ज कर पाए। समीक्षाधीन तिमाही में चीन के ब्रांडों की हिस्सेदारी 79 प्रतिशत रही।

बाजार हिस्सेदारी की बात की जाए, तो शाओमी (पोको के साथ) की हिस्सेदारी 28.4 प्रतिशत रही। वहीं सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 17.7 प्रतिशत, वीवो की 15.1 प्रतिशत, रियलमी की 14.6 प्रतिशत तथा ओप्पो की 10.4 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें