लाइव न्यूज़ :

स्कोडा ऑटो ने भारत में 'रैपिड' का सीमित संस्करण पेश किया, कीमत 11.99 लाख रु से शुरू

By भाषा | Updated: October 4, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर चेक गणराज्य की कार कंपनी स्कोडा ऑटो ने सोमवार को भारत में अपनी मध्यम आकार की सेडान रैपिड का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने एक बयान में कहा कि रैपिड मैट संस्करण, कार्बन स्टील मैट रंग में उपलब्ध होगी और यह स्वचालित एवं मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्पों के साथ एक-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है।

मैनुअल ट्रांसमिशन संस्करण की कीमत 11.99 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन संस्करण की कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने इस लेकर कहा कि 2011 में पेश किए जाने के बाद से, एक लाख से अधिक ग्राहकों के साथ रैपिड भारत में सफल रही है। देश भर के कार प्रेमियों को यह काफी पसंद आयी है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को भारत में रैपिड मैट संस्करण पेश कर काफी खुशी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...