लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन ने उत्तर प्रदेश में 75 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना हासिल की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन ने उत्तर प्रदेश के जालौन में 75 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना हासिल की है।

भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एसजेवीएन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ग्रिड से जुड़ने वाली इस परियोजना से उत्पादित बिजली उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) खरीदेगी। यह खरीद 2.68 रुपये प्रति यूनिट पर 25 साल के लिये की जाएगी।

बयान के अनुसार ऐसजेवीएन को 75 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली परियोजना के लिये आशय पत्र मिल गया है। कंपनी ने यह परियोजना यूपीएनईडीए की शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये हासिल की है। परियोजना उत्तर प्रदेश में जालौन के परासन में लगायी जाएगी।

बयान के अनुसार, ‘‘एसजेवीएन ने 2.68 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट प्रति घंटा) की बोली लगायी...।’’

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये यूपीएनईडीए नोडल एजेंसी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव