लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने आस्ट्रेलियाई निवेशकों को दिया बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश का निमंत्रण

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अवसरों का उपयोग करने के लिये आस्ट्रेलियाई निवेशकों को निवेश के लिये आमंत्रित किया। देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को अगले पांच साल में 111 लाख करोड़ रुपये के वित्त पोषण की जरूरत है।

आस्ट्रेलिया द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के साथ एक मजबूत उदार लोकतंत्र के रूप में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

सीतारमण ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के विशेष दूत टोनी एबॉट के साथ बैठक में कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले एक दशक से द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है। कोविड के बाद की अवधि में दोनों देशों की क्षमता को देखते हुए इसे और बढ़ाने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एबॉट ने व्यापक और निरंतर सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिये भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश ने महामारी से उत्पन्न संकट के बावजूद मजबूत वृद्धि जारी रखी है।

सीतारमण ने हाल के आर्थिक सुधारों और भारत में एफडीआई मानदंडों को आसान बनाने का जिक्र किया। ये सुधार ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सेवानिवृत्ति कोष ने राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (एनआईआईएफ) में निवेश किया है और उसे भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश के विभिन्न अवसरों को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय बुनियादी ढांच पाइपलाइन 2020-25 के लिये करीब 7,000 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 111 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव