लाइव न्यूज़ :

सीमेंस ने कोविड19 संकट में मदद की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई सीमेंस लि ने कोविड-19 संकट के बीच अपने कर्मचारियों और समाज की मदद करने के लिए 40 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से स्वास्थ्य ढांचे पर अत्यधिक दबाव पड़ा है। उसने कहा कि वह कर्मचारियों और राहत प्रयासों में सहायता करने के उद्देश्य से अतिरिक्त बीस करोड़ रूपए की मदद करेगी। जिसे मिलकर कुल उसका कुल योगदान को 40 करोड़ रुपये का हो गया है।

सीमेंस ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण जान गवांने वाले कर्मचारियों के परिजनों की सहायता करने के लिए वह 25 लाख रुपये देगी। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा भी कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले कर्मचारियों को दस दिन की अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी सुनील माथुर ने कहा, ‘‘यह कदम कंपनी द्वारा सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोरोना टीका लगाने के प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है। इन मुश्किल समय में समाज और हमारे कर्मचारियों की भलाई के लिए ठोस उपायों की आवश्यकता है। हम इस कठिन समय में कर्मचारियों और उनके परिवार का समर्थन करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव