लाइव न्यूज़ :

आईपीओ से पहले श्रीराम प्रॉपर्टीज ने एंकर निवेशकों से 268 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 268 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का आईपीओ आठ दिसंबर को खुल रहा है।

बीएसई के परिपत्र के अनुसार, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 118 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,27,66,949 इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। यह राशि 268.64 करोड़ रुपये बैठती है।

बीएनपी परिबा आर्बिट्रेज, सोसायटी जनरल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ तथा एचडीएफसी एमएफ ने एंकर निवेशक के रूप में कंपनी के शेयर हासिल किए।

कंपनी ने अपनी बिक्री पेशकश को 550 करोड़ रुपये से घटाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया है। इस तरह आईपीओ का आकार अब 800 करोड़ रुपये से घटकर 600 करोड़ रुपये रह गया है।

आईपीओ के तहत 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 350 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 113 से 118 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 10 दिसंबर को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट