लाइव न्यूज़ :

शिव सुब्रमणियम ने सिडबी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने सोमवार को कहा कि शिव सुब्रमणियम रमण ने बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।

सिडबी की विज्ञप्ति के अनुसार उनकी नियुक्ति 19 अप्रैल, 2021 से तीन साल के लिये हुई है।

सिडबी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के वित्त पोषण और उन्हें बढ़ावा तथा विकास कार्यों से जुड़ा प्रमुख संस्थान है।

इस नियुक्ति से पहले रमण नेशनल ई-गवर्नेन्स सर्विसेज लि. (एनईएसएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे।

रमण 1991 बैच के भारतीय ऑडिट और लेखा सेवा अधिकारी हैं और एनईएसएल में आने से पहले झारखंड के प्रधान महालेखाकार (2015-16) थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव