शेयर मार्केट: 286.71 अंको की गिरावट के साथ 34,010 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ धड़ाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 16, 2018 03:56 PM2018-02-16T15:56:42+5:302018-02-16T15:57:44+5:30

इससे पहले शुक्रवार सुबह शेयर बाजार का शुरुआती कारोबार मजबूती के रुख पर देखा गया था।

Share market: BSE SENSEX close on 286.71 and NSE NIFTY on 93.20 down fall | शेयर मार्केट: 286.71 अंको की गिरावट के साथ 34,010 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ धड़ाम

शेयर मार्केट: 286.71 अंको की गिरावट के साथ 34,010 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ धड़ाम

मुंबई, 16 फरवरी। शुक्रवार को शेयर मार्केट में गिरवाट का दौर देखने को मिला। हांलाकि शुरुआती कारोबार ग्रीन सिग्नल के साथ खुले लेकिन बंद होते-होते सेंसेक्स 286.71 अंको की गिरावट के साथ 34,010 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी गिरवाट दर्ज की गई। 93.20 अंको की गिरावट के साथ निफ्टी 10,452.30 पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार सुबह शेयर बाजार का शुरुआती कारोबार मजबूती के रुख पर देखा गया था।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 128.72 अंकों की मजबूती के साथ 34,426.19 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 10,588.45 पर कारोबार करते देखे गए थे। 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 113.77 अंकों की मजबूती के साथ 34,411.24 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.7 अंकों की बढ़त के साथ 10,596.20 पर खुला।

Web Title: Share market: BSE SENSEX close on 286.71 and NSE NIFTY on 93.20 down fall

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे