लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के साथ व्यापार मुद्दों पर गंभीर चर्चा की उम्मीद: जयशंकर

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और ट्रंप प्रशासन के बीच व्यापार मुद्दों पर काफी गंभीर बातचीत हुई थी और साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बाइडन प्रशासन के साथ भी इन मसलों पर गंभीर चर्चा होगी।

विदेश मंत्री ने कहा कि अभी तक हुई बातचीत के दौरान किसी बड़ी सहमति तक पहुंचने से पहले ‘‘मतभेदों’’ को दूर करने पर जोर दिया गया।

जयशंकर ने उद्योग संगठन फिक्की के वार्षिक अधिवेशन में कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मोटेतौर पर एक ‘‘पूरक’’ की तरह है और दोनों पक्षों के बीच कोई भी बुनियादी टकराव नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अड़चनें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार और ट्रंप प्रशासन के बीच व्यापार मुद्दों को हल करने पर काफी गंभीर बातचीत हुई। मुझे लगता है कि दोनों पक्षों की आम सोच थी - चलो कुछ बड़ा करने से पहले मतभेदों से निपटें।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर काफी चर्चाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कई कारणों से, वे इसे पूरा नहीं कर सके। मैं आपको अपनी तरफ से बता सकता हूं कि हम गंभीर थे। हम उन मुद्दों का समाधान चाहते थे, क्योंकि हमें लगा कि हमारे रिश्तों में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की चर्चाओं में दिक्कत यह है कि यदि आप समझौते को अंजाम तक नहीं पहुंचाते, तो यह समझौता ही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक बहुत ही गंभीर प्रयास किया, हालांकि यह इस साल पूरा नहीं हो सका। मुझे विश्वास है कि बुनियादी रूप से अमेरिका एक पूरक अर्थव्यवस्था है।’’

विदेश मंत्री ने आगे कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर (बाइडन) प्रशासन में हम गंभीर चर्चा करेंगे। मुझे पता है कि हमारे मंत्री इस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं, और उनके एजेंडे में यह बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक