लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2021 के अंत तक 50,500 अंक पर पहुंचेगा सेंसेक्स: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:19 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर वास्तविक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों की चाल के बीच किसी तरह का तालमेल नहीं होने को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इसके बावजूद फ्रांस की ब्रोकरेज कंपनी बीएनपी परिबा को भारतीय शेयर बाजारों को लेकर काफी उम्मीदें हैं। बीएनपी परिबा ने मंगलवार को कहा कि बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2021 के अंत तक करीब नौ प्रतिशत बढ़कर 50,500 अंक पर पहुंच जाएगा।

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारत में बड़ा और बड़ा हो रहा है और इससे शेयर बाजार को भी मदद मिल रही है। हालांकि, बीएनपी परिबा का मानना है कि भारत की शहरी आय में कमी, लगातार ऊंची मुद्रास्फीति तथा बैंकों के बही-खातों की ‘सवालिया गुणवत्ता’ देश के लिए चिंता का विषय है।

कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजारों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद बाजारों की स्थिति में जोरदार सुधार दर्ज हुआ है। शेयर बाजार इस साल अप्रैल से करीब 70 प्रतिशत चढ़ चुके हैं।

आलोचकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक तरलता उपलब्ध होने की वजह से भारतीय बाजार रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं निवेशकों की राय है कि वे भारतीय अर्थव्यवस्था की दीर्घावधि की संभावनाओं के मद्देनजर इसपर दांव लगा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग सिर्फ चुनिंदा शेयरों पर अत्यधिक ध्यान दिए जाने को लेकर चिंतित है।

बीएनपी परिबा के विश्लेषकों ने कहा कि जहां तक शेयरों के चयन का सवाल है तो भारत को दो तरीके से लाभ हो रहा है। बड़े शेयर और बड़े हो रहे हैं और अन्य एशियाई बाजारों की तुलना में यहां गुणवत्ता वाले शेयर बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं।

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारत में आर्थिक पुनरोद्धार की स्थिति बेहतर है। उच्च चक्रीय संकेतक मसलन वाहन बिक्री, इस्पात और सीमेंट की खपत और रेलवे की ढुलाई आदि कोविड-19 पूर्व के स्तर पर या उससे ऊपर पहुंच रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब