लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 641.35 अंक या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 48,519.80 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 178.90 अंक या 1.25 प्रतिशत उछलकर 14,520.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई। बैंक ने शनिवार को अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस भी मुनाफे में थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सन फार्मा और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 202.22 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 47,878.45 पर और निफ्टी 64.80 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,341.35 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,360.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव