लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,470 के पार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 10:14 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 262 अंक से ज्यादा चढ़ा।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 262.86 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,724.15 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 68.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,470.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में इंफोसिस 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर था। इसके बाद एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम और एचडीएफसी के शेयर थे।

दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 776.50 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 58,461.29 पर बंद हुआ था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 प्रतिशत चढ़कर 17,401.65 पर पहुंच गया था।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग और टोक्यो में शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और सियोल नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 909.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक