लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,850 के पार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:58 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी के बीच सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछला।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.79 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,901.62 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.75 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 17,868.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियो में टाटा स्टील का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टीसीएस, डॉ रेड्डीज, एलएंडटी, इन्फोसिस और एमएंडएम के शेयर भी लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचयूएल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एसबीआई और टाइटन के शेयरों में नुकसान था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 488.10 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 59,677.83 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 144.35 अंक या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,790.35 पर बंद हुआ।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत चढ़कर 82.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव