लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,500 के पार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 11:03 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

हालांकि, बाद में सेंसेक्स तेजी बरकरार नहीं रख सका और 36.75 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,968.52 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 10.45 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17,551.55 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में रही।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल भी नुकसान दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एमएंडएम, टाइटन और एचसीएल टेक हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 514.34 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 59,005.27 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 165.10 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 17,562 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,041.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत बढ़कर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?