लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:16 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 111.50 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,015.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 31.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,885.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में रही। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एमएंडएम, एशियन पेंट्स, मारुति, आईटीसी, टाइटन और इंफोसिस लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 134.32 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 52,904.05 पर और निफ्टी 41.60 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 15,853.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव