लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, निफ्टी 15,950 के पार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:20 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई वैश्विक बाजारों में ज्यादातर नकारात्मक रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक शुरुआती सत्र में 53,290.81 की ऊंचाई छूने के बाद, 111.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,270.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 33.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 15,957.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आईटीसी में रही। इसके अलावा सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी भी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आयी।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 254.75 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 53,158.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी 70.25 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,924.20 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव