लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा; निफ्टी 17,600 के पार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़ने से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 375.30 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 59,161.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 94.75 अंक या 0.54 फीसदी बढ़कर 17,606.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स पैक में करीब 3 प्रतिशत शेयर बढ़ने के साथ पॉवरग्रिड शीर्ष पर रहा, इसके बाद एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और टाइटन का स्थान रहा।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया को शेयरों में नुकसान उठाना पड़ा।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ था।

आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में 1,092.40 करोड़ रूपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट