लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 14,900 के पार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:25 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे ब़ड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 353.64 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 49,560.11 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 114.85 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 14,938 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी डॉ. रेड्डीज में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और कोटक बैंक भी मुनाफे में थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 256.71 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 49,206.47 पर और निफ्टी 98.35 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 14,823.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,142.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 68.58 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव