लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,770 के पार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 10:05 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 240 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 241.95 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 52,628.14 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 15,771.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में रही। इसके अलावा मारुति सुजुकी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील भी बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 182.75 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,386.19 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 38.10 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 15,689.80 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,124.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 75.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव